नवगछिया : जिला राजद कार्यालय में बुधवार को रंगोत्सव को लेकर युवा राजद ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने की। वहीं संचालन युवा राजद महासचिव सौगंध साह ने किया।
Total Downloads: 101
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व महासचिव संजय मंडल थे। राजद नेताओं ने रंगोत्सव को लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम भाईचारा का संदेश के साथ होली की बधाई दी। मौके पर जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने कहा कि रंगों का पर्व हमें एक दूसरे के भाईचारा के संबंध को मजबूत करता है।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शुभम यादव, मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी, विभूति भूषण, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।

