कुल्हड़ में चाय तो सबने पी है, पर क्या कुल्हड़ को खाया भी है। है न चौंकाने वाली खबर…जी हां इसको सही साबित किया है पूर्णिया के तीन भाइयों ने। पूरे बिहार में इस तरह का ये पहला प्रयोग है। अब आप कुल्हड़ में चाय पीने के बाद इसको खा भी सकेंगे। पूर्णिया के युवा हर्ष और गोलू ने पहली बार पूर्णिया में इसका प्रयोग किया है। गरम चाय नाम का पहला आउटलेट खोलने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Total Downloads: 102
चाय पीते-पीते आया आइडिया
गर्म चाय आउटलेट के 3 पार्टनर में से एक हर्ष ने बताया कि गोलू, आदित्य और मुझे एक आइडिया आया। हम लोग एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। इस दौरान हम लोगों ने देखा की कुल्हड़ में चाय पीने के बाद उसको फेंक दिया जाता था। यह कचरा भी फैलाता है। इससे मिट्टी की भी बर्बादी होती है। जब भी लोग चाय पीते हैं तो बिस्कुट जरूर खाते हैं। इसके बाद हम लोगों ने सोचा कि क्यों न ऐसी कुल्हड़ बनाए कि जिसमें चाय पीने के बाद उसको लोग फेंके नहीं। उसका भी बिस्किट की तरह खाने में इस्तेमाल किया जाए।
इससे लोगों को चाय की कीमत में बिस्किट भी मिलेगी। इसके बाद हम लोगों ने काफी रिसर्च किया। रिसर्च के बाद इस कप को बनाने के लिए एक व्यवसायी से मिले। इसके बाद यह सभी लोगों के सामने हैं। अगर आपको यह अनोखी चाय पीने के बाद कुल्हड़ को खाना है तो आप पूर्णिया में एमआईटी के सामने खुले गर्म चाय में जा सकते हैं। तीनों पार्टनर रिश्ते में भाई हैं।


इको के साथ हेल्थ फ्रेंडली है कुल्हड़
इसको उतारने से पहले सबसे पहले हेल्थ को ध्यान में रखा गया। हर्ष ने बताया कि यह कुल्हड़ काफी रिसर्च के बाद मार्केट में उतारा गया है। इसके लिए तीनों भाइयों ने काफी रिसर्च किया था। रिसर्च सफल होने के बाद उसको जमीन पर उतारा गया है। कुल्हड़ में जो भी खाने वाला मेटेरियल है वो एफएसएसआई से प्रूव्ड है। इसमें कोई प्लास्टिक वाल मेटेरियल नहीं है। इसमें सारा सेफ्टी प्रोटोकॉल को देखते हुए बनवाया गया है। यह कई फ्लेवर में उपलब्ध है। ऐसा पहली बार प्रयोग किया गया है। यह प्रयोग लोगों को खूब पंसद आ रहा है।

इस कप को 3 महीने तक कर सकते हैं इस्तेमाल
हर्ष ने बताया कि इस कप की लाइफ तीन महीने की है। इसका रख-रखाव काफी अच्छे तरीके से होता है। इसको पहले पेपर में लपेट कर एक डब्बे में रखा जाता है। लोगों के हेल्थ का काफी ख्याल रखा गया है। सारी सेफ्टी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया है। इसमें चाय का स्वाद बिल्कुल नहीं बदलेगा। साथ ही प्लास्टिक और कुल्हड़ वाली चाय से जो कचरा फैलता है, वह नहीं फैलेगा। क्योंकि यह इसमें चाय पीने के बाद इसको लोग खा जाते हैं। इससे पर्यावरण का भी खासा ख्याल रखा गया है।
अभी ऑफर प्राइस में मात्र 14 रुपए में है उपलब्ध
हर्ष ने बताया कि अभी ऑफर प्राइस चल रहा है। इसे हम लोग अभी 14 रुपए में लोगों को सर्व कर रहे हैं। ऑफर खत्म होने के बाद यह 18 रुपए में उपलब्ध होगी। हर्ष ने बताया कीमत बिल्कुल लोगों को ध्यान में रखकर रखी गई है। आज के समय में 18 रुपए में आपको हाइजेनिक चाय वो भी ऐसे कुल्हड़ में जिसको आप खा सकते हैं। अभी हमारे यहां 10 फ्लेवर में चाय उपलब्ध है।
