भागलपुर में आज से ही होली को लेकर सड़कों पर हुड़दंग देखने को मिल रहा है। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया है। आने-जानेवाले लोगों पर कीचड़ और मिट्टी फेंक नहलाते नजर आए हैं। इस जबरदस्ती से लोग भी नाराज हैं। लोगों ने बताया कि होली शांति ओर सद्भाव के साथ मनाई जाती है। लेकिन अलीगंज चौक पर हुड़दंगियों से परेशानी हो रही है।

Whatsapp group Join

इस दौरान कहीं भी पुलिस-प्रशासन का इंतजाम नहीं दिखा। जिले के SP बाबूराम ने बताया कि होली पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इधर सुल्तानगंज में धुरखेल होली खेली गई। लोगों ने बताया कि धुरखेल के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जा रही है। होली के गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए जा रहे हैं। लोग पूरी मस्ती में डूबे हुए हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *