नवगछिया: नवगछिया में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे है। दुर्घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना नवगछिया बस स्टैंड के संतोष धर्म कांटा के पास हुई। जिसमें ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार ठोकर मारी जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर अशोक मंडल अभिया निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना कदवा थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास घटी। लोकमानपुर निवासी मो. सगीर, अपने भाई मो. तनवीर अपने घर से बाइक से मिलन चौक कदवा की तरफ जा रहा था। इसी बीच फोरलेन पर खड़े ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कदवा थाना की पुलिस ने घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वहीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *