बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने गुरुवार की रात बिहपुर के मिल्की गांव में छापेमारी कर फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार छोटू कुमार उर्फ निर्मल कुमार मिल्की का है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
मिल्की: शराब के नशे में दो गिरफ्तार
बिहपुर पुलिस ने गुरुवार रात थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं एएलटीएफ नवगछिया प्रभारी जयप्रकाश पंडित के नेतृत्व में बिहपुर के मिल्की में छापेमारी कर दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार विनोद यादव बम काली स्थान व भवेश चौधरी सोनवर्षा का है। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
