बिहपुर: बिहपुर थानाक्षेत्र के बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 5 निवासी सीतामढ़ी में पदस्थापित एएसआई केदार कुंवर के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार का बदमाशों ने 28 मार्च की रात 9 बजे अपहरण कर लिया। इस बाबत रोहित की मां मंजू देवी ने बिहपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Total Downloads: 165
आवेदन में बताया है कि पुत्र रोहित नौ बजे घर से निकला और रात 11 बजे उसके मोबाइल से एक ऑडियो मैसेज बहन के मोबाइल पर आया। जिसमें कहा गया कि मुझे अपहरण कर लिया गया है। 45 लाख रुपया अमित को दे दो नहीं तो हमको मार देगा। अभी मैं जमुई में हूं। बता दें कि अभी भी लगातार अपहरणकर्ताओं का मैसेज आ रहा है।
जिसमें वह पुलिस को सूचना नहीं देने की बात कह रहा है। बदमाश रुपया देवघर (झरखंड ) पहुंचाने का मैसेज भेज रहा है। रोहित के परिजन हताश और निराश खोजने में लगे हुए हैं। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में अपहृत युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जायेगा। अपहरण की घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।

