खरीक : बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र ने गुरूवार को बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैरचा, रतनपुरा, लोकमानपुर, ढोड़िया-दादपुर, चोरहर, गुवारीडीह समेत कोसी किनारे स्थित अन्य गांवों को कटाव से बचाव का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने सदन को बताया कि मेरा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है और कोसी कटाव के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो जाते हैं।
Total Downloads: 165
इसलिए आवश्यक और ठोस पहल की बेहद जरूरी है। वहीं, उन्होंने सदन को यह भी बताया कि अगर इस दिशा में शीघ्र जरूरी पहल नहीं की गई तो मुख्यमंत्री द्वारा बनवाया गया चोरहर-भवनपुरा पुल भी ध्वस्त हो सकता है। संबंधित विभाग के मंत्री ने आश्वासन देते हुए शीघ्र इस दिशा में पहल शुरू कराने की बात कही।
वहीं, विधायक ने अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी प्रशांत राय का लापता हुए पुत्र शुभम राय का मामला उठाया और कहा कि मैं सरकार से इस दिशा में आवश्यक पहल की मांग करता हूं।

