नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर और राज्य में छठा स्थान प्राप्त करने वाली अंशु के घर जा कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हौसलाफजाई की है. इधर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने भी छात्र के घर जा कर उसे सम्मानित किया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
वहीं लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेश भगत समेत अन्य ने बधाई और शुभकामना देते हुए अंग वस्त्रम दे कर सम्मानित किया है. मौके पर नवीन कुशवाहा भी मौजूद थे. इधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा और जिला मंत्री मुकेश राणा ने भी अंशु के घर जा कर शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उसे सम्मानित भी किया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
