नवगछिया : मां शारदे कोचिंग सेंटर चापर दियारा में एक समारोह का आयोजन कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल आये छात्र छत्राओं को विभिन्न तरह के पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. 420 अंक प्राप्त करने वाले चुन्ना कुमार को साइकिल, अभिषेक कुमार को साइंस बुक सेट, दीपक कुमार और सुमन कुमार को घड़ी, गुलशन कुमार को इंग्लिग ट्रांसलेशन बुक दिया गया.

जबकि अन्य सफल छात्र छत्राएं रीता कुमारी, जुली कुमारी, पायल कुमारी, छतीश कुमार, बबलू कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, सोमलता कुमारी, मौसम कुमारी, गुड़िया कुमारी, काजल कुमारी, सूरज कुमार, ममता कुमारी, मधु कुमारी, आरती कुमारी, अंशु कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिंस कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आजमाबाद के शिक्षक पृथ्वीचंद्र शर्मा, प्रशांत सर, अशोक कुमार साह थे. जबकि मंच संचालन नवनीत सागर और मिथिलेश सिंह कर रहे थे. मौके पर आयोजन मंडल के अध्यक्ष लाल बहादुर शाह, आशीष कुमार, सूरज कुमार भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *