भागलपुर से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर बुधवार को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से मिलने के बाद हवाई जहाज संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से मुलाकात की। चौबे ने कहा कि भागलपुर उड़ान योजना में शामिल है। मंत्रालय के तकनीकी टीम द्वारा 16 से 24 सीटर विमान उड़ाने की बात कही जा रही है। पूर्व से हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण और हवाई उड़ानों की शुरुआत के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा। उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार को देखते हुए यहां से हवाई उड़ान वक्त की बड़ी जरूरत है। सांसद निशिकांत दूबे ने भी शिष्टमंडल को इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में सांसद अजय कुमार मंडल, भागलपुर हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल, उप संयोजक डॉ. आनंद मिश्रा, प्रो. सुरेश यादव, संजीव शर्मा उर्फ लालू शर्मा, अभय कुमार घोष,जयनंदन आचार्य और डॉ. दिनेश आदि शामिल थे। डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि हवाई सेवा शुरू होने तक घंटाघर चौक पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सांसद अजय मंडल ने कहा कि उड़ान योजना के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द करने को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री को रेशमी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

16वां दिन भी धरना जारी

भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति की ओर से घंटाघर के पास ‘भागलपुर मांगे हवाई जहाज को लेकर बुधवार को 16वां दिन भी धरना जारी रहा। सुबोध मंडल ने कहा कि जब तक हवाई सेवा आरंभ नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विजया चौधरी, मनोज जायसवाल, पवन साह, एजाज अली रोज, महबूब आलम आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *