बिहपुर के झंडापुर निवासी युवक रवीश कुमार की हत्या मामले में मंगलवार की देर शाम नवगछिया नदी थाना में मृतक के भाई अमीश कुंवर के बयान पर नाै लाेगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें जजला यादव, पंकज यादव, गयानंद यादव, मौसम यादव, विलास यादव, प्रभाष यादव, बदरा यादव, गुड्डू पासवान, संतोष पासवान शामिल हैं।
Total Downloads: 167
बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नवगछिया समेत खगड़िया और मधेपुरा में छापेमारी कर रही है। नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। मंगलवार सुबह बाइक से फसल तैयार कराने जा रहे रविश को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
नामजद आरोपियों का रहा है आपराधिक रिकार्ड
युवक हत्याकांड में नामजद अधिकतर आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गयानंद और मौसम कोसी इलाके का कुख्यात हैं। दोनों को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है। मौसम के खिलाफ पुलिस कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद वह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इसके अलावा प्रभाष यादव, बदरा यादव, विलास यादव का भी कोसी इलाके के बड़े अपराधियों में नाम शुमार है।

