नवगछिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी नववर्ष के आगमन के अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाहपरायण यज्ञ समिति नवगछिया का 47 वां वार्षिक महोत्सव स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है. जिसमें 13 विद्वानों द्वारा नवाह परायण पाठ किया जा रहा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
यह नवाह परायण यज्ञ रामनवमी के दिन हवन एवं भंडारे का आयोजन के साथ समाप्त होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, सचिव शिव नारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार केडिया, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, शंकरलाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, कैलाश अग्रवाल, विनीत चिरानिया, अनिल केजरीवाल समेत अन्य की भी भागीदारी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
