नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के इलाके में नवरात्र एवं चैती दुर्गापूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रविवार को नवगछिया बाजार और रंगरा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मैया को खोइंछा दिया।

रंगरा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में हवन पूजन के साथ संध्या समय मैया की आरती हुई। मौके पर मुखिया नवीन कुमार, शम्भू देव, बच्ची मण्डल, नवल मण्डल व्यवस्था में लगे हुए थे। नवगछिया बाजार में चैती दुर्गा मंदिर में खोइंचा कन्या पूजन कराया गया। संध्या समय यहां मैया का जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर संदीप गुप्ता, अशोक सिंह विधि व्यवस्था में लगे हुए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *