नवगछिया : महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह के अंतिम दिन अमर शहीद मुंशी साह चौक नवगछिया पर भाकपा-माले ने प्रदर्शन किया। जनता से गद्दारी नहीं चलेगी.. नारे के साथ प्रदर्शन किया।

सभा को जिला सचिव बिन्देश्वरी मंडल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 108 डॉलर प्रति बैरल तेल था तो 72-78 रुपया प्रति लीटर मिलता था, लेकिन मात्र दो डालर के इजाफा पर 117 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि इस कारपोरेटपरस्त सरकार से सड़क पर ही निपटाना होगा। प्रदर्शन में का. फाग मंडल जिला कमिटी सदस्य, वीरबल मंडल, रविन्द्र मिश्र राधेश्याम रजक, आशुतोष यादव ,प्रितम कुमार,छोटू कुमार ,मनीष कुमार, आलोक कुमार यादि शामिल थे.सभा का संचालन का.आसुतोष यादव ने की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *