नवगछिया : भागलपुर के बाद अब नवगछिया में भी भागलपुर में हवाई जहाज उड़ाने की मांग शुरू हो गयी है। गुरुवार को तेतरी जीरो माइल में हवाई जहाज शुरू करवाने के लिए लोगों ने धरना दिया।

धरने की शुरुआत समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने नारियल फोड़कर की। धरना पर संजीव कुमार उर्फ झाबो दा, पार्षद मुन्ना भगत, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, गुलशन कुमार, सुबोध मण्डल सहित कई लोगो ने भाग लिया। धरना पर बैठे प्रेमसागर ने कहा कि भागलपुर के लोगों के लिए यह जरूरी है कि भागलपुर से जहाज उड़े। उन्होंने कहा कि लोग जब गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं और इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है तो उस समय हवाई सेवा की जरूरत महसूस होती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *