बिहपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर बिहपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार के निर्देशानुसार मवि विक्रमपुर में डॉ. अकबर अली एवं प्रधानाध्यापक एकरामुल अंसारी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली मध्यान भोजन के बाद खिलाया। डॉ. अकबर अली ने बताया जो बच्चे छूट गये हैं, उन्हें 26 अप्रैल को मॉक अप दिवस के दिन दवा खिलाया जाएगा।

उधर मवि पछीयारी टोला औलियाबाद में दवाई खिलाने के बाद पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों ने बच्चों को भूखे पेट ही दवाई खिला दी जिसके कारण पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के हंगामे के बाद बिहपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। इसके बाद सभी बच्चे स्वस्थ हुए। इस बाबत दर्जनों अभिभावक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर कर्रवाई की मांग की है। आवेदन पर प्रमोद सिंह, सुनील सिंह व सावित्री देवी समेत अन्य कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

बिहपुर सीएचसी के डॉ. अकबर अली ने बताया बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बच्चों को देखा। परिजनों को समझाया कि बच्चे के पेट में कीड़ा रहने पर परेशानी होती हैं। घबराने की बात नही हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *