नवगछिया : भवानीपुर सहायक थाना के नगरपारा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेन्द्र कुमार उर्फ भोपाली यादव को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव से गिरफ्तार किया। पूर्व मुखिया की गिरप्तारी के लिए कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी की थी। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पूर्व मुखिया 2020 में गोली बारी के एक मामले में फरार चल रहा था

Whatsapp group Join

इसके अलावे उस पर पुलिस वलो के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा था। पूर्व मुखिया एक साल से फरार चल रहा था। गिरप्तार मुखिया को गिरफ्तारी के बाद बिहपुर थाना में रखा गया है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेलभेज जायेगा।

गिरप्तार करने गए पुलिस टीम के साथ किया था मारपीट :

25 दिसंबर 2021 को नारायणपुर के प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव परिवार के साथ पूर्व मुखिया की मारपीट हुई थी। इस दौरान मारपीट के साथ गोलीबारी की भी घटना घटी थी। पूर्व मुखिया पर गोलीबारी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था ।इस मामले में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव जेल गया था लेकिन पूर्व मुखिया को गिरप्तार करने जब एसआई मुकेश सिंह पुलिस के साथ उसके घर गया तो पूर्व मुखिया और उसके परिवारवालों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी जिसमे एसआई मुकेश सिंह सहित दो जवान को चोटलगी थी। भवानीपुर थाना में इस संबंध में पूर्व मुखिया पर प्रथमिकी दर्ज की गई थी। घटना को डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुये पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *