भागलपुर जिले के शहरी इलाके के बीचोंबीच उल्टा पुल के नीचे कचरे की ढेर में अचानक आग लग गई और आग की लपटे तेज होते देख अफरातफरी का माहौल बन गया जिससे स्थानीय लोग पहुंचे और रेलवे यार्ड के कर्मियों ने यार्ड से पानी का पाइप जोड़कर घन्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे उल्टा पुल के नीचे आग लग गई और आग की लपटें अपना दायरा तेजी से बढ़ाने लगा जिससे लोग के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
Total Downloads: 166
लोगों ने बताया कि इस पुल से भागलपुर से दुमका जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग ओर स्टेशन जाने वाली सड़क है जिससे पुल पर काफी संख्या में वाहनों का परिचालन रहता है और आग लगने की खबर पर कोई अग्निशमन की टीम नही पहुंची ऐसे में बड़ी हादसा होने से इनकार नही कर सकते हैं। जब कि आग लगने की स्थल से कुछ ही दूरी एक बहुत बड़ी पानी टंकी है जिससे आग पर तुरन्त काबू पा सकता था, लेकिन कोई नही पहुंचे और रेलवे के यार्ड के कर्मियों ने पाइप जोड़कर काफी मशक्कत के बाद खुद आग पर पा लिया है।
