खगड़िया: जिले के गंगौर ओपी परिसर से पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार हो गया। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बंदी को पकडऩे को लेकर गंगौर पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिणाम सामने नहीं आया है। फरार बंदी बेगूसराय के दंडारी गांव का रहने वाला है। पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में बुलक पासवान को पकड़ा गया था। बीते शनिवार की देर रात हाजत से निकालकर बंदी से पूछताछ की तैयारी में पुलिस थी, कि, बंदी बुलक पासवान चकमा देकर भागने में सफल रहा।
Total Downloads: 167
बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। मगर अंधेरा का लाभ बंदी को मिला और पुलिस पकड़ से अब तक बाहर है। गंगौर ओपी अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि चोरी के मामले में उसे पकड़ा गया था। इस आलोक में चौकीदार हकरू पासवान के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस को झटका देकर बंदी अपने को छुड़ा लिया और भागने में सफल रहा। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी चल रही थी। मगर उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई थी।
बेलदौर थानाध्यक्ष निलंबित
दूसरी तरफ बेलदौर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने की है। जानकारी अनुसार बीते दिनों अंजनी कुमार सिंह ने खगडिय़ा एसपी कार्यालय में एक आवेदन दिया था। एसपी के आदेश के बाद भी एफआइआर दर्ज नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बेलदौर थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित किया गया है।

56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रेल पुलिस द्वारा वैशाली एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर को पकड़ा गया है। खगड़िया रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सहरसा की विशेष टीम में शामिल ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में यह सफलता हाथ लगी है। 56 बोतल विदेशी शराब पकड़ी गई है। तस्कर आशीष सहरसा के बख्तियारपुर का रहने वाला है। केस दर्ज किया गया है। जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
