112 नंबर इसको याद कर लें या अपने मोबाइल पर सेव कर लें। यह नंबर अब आपकी परेशानियों को दूर करेगा। भागलपुर सहित बिहार में क्राइम, हेल्थ या कोई अन्य इमरजेंसी सेवा के लिए अगले माह से एक ही नंबर 112 की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर भागलपुर के कोतवाली थाना में ईआरएसएस सेंटर बनाया गया है। जिस का निरीक्षण करने के लिए बिहार विशेष शस्त्र पुलिस के डीजी एके अंबेडकर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में बने सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी सुजीत कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

ERSS सेंटर पर लगा मॉनिटर। इस पर ही सूचना के साथ अन्य जानकारी मिलेगी।
ERSS सेंटर पर लगा मॉनिटर। इस पर ही सूचना के साथ अन्य जानकारी मिलेगी।

डिजी ने कहा-तैयारी पूरी कर ली गई है

डिजी एके आंबेडकर देर रात तैयारी का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 112 पर लोगों के कॉल आने के बाद पुलिस का रिस्पांस टाइम बढ़े और उन्हें जल्द से जल्द सहायता मिले, इस पर काम जारी है। भागलपुर में सिस्टम तैयार है और ट्रेनिंग की आवश्यकता है। आने वाले महीने में भागलपुर सहित बिहार में यह काम करने लगेगा।

ईआरएसएस की 20 गाड़ियां 24/7 रहेगी तैनात

डिजी ने बताया कि ईआरएसएस यानी इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम की करीब 20 गाड़ियां तैनात रहेंगी। जो सातों दिन 24 घंटे काम करेगी। इन वाहनों में मोबाइल डाटा टर्मिनल लगाया गया है। एक मॉनिटर के तीन हिस्सों में जानकारी उपलब्ध रहेगी। पहले हिस्से में मैप व घटना स्थल का मार्ग दिखेगा। दूसरे में कॉल करने वाली डिटेल होगी और तीसरे भाग में फीडबैक अंकित होगा।

112 नंबर पर कॉल आते ही मामला होगा रजिस्टर्ड

112 नंबर अगर कोई व्यक्ति परेशानी बतायेगा तो खुद ही उसकी परेशानी रिजिस्टर्ड होगा। यूनिक आईडी जेनरेट होगा। कॉलर का डिटेल, लोकेशन खुद कंट्रोल रूम में दिखेगा। किसी भी तरह सूचना मिलने के बाद मोबाइल टाटा टर्मिनल वाले वाहन मौके पर जाएंगे और उन्हें सहायता प्रदान करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *