हवेली खड़कपुर अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय के पास बुधवार को एक चलती पिकअप वैन में आग लग गई। हादसे के कुछ देर बाद इसकी जानकारी ड्राइवर को हुई। उसने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकला। आग गाड़ी पर लोड पुआल के बिजली के तार की चपेट में आने से लगी।
Total Downloads: 160
इस घटना में पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुआल में आग लगी हुई थी और ड्राइवर गाड़ी को तेज से चला रहा था। रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा, चीख कर ड्राइवर को बताने का प्रयास किया। पर ड्राइवर को आगजनी की जानकारी काफी देर बाद हुई। तब गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाहन बिना नंबर का है
