मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के समीप बुधवार की देर रात कार व बाइक की टक्कर में तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई। आग लगने से तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी युवक शंकरपुर प्रखंड के निशिपुर गांव से भोज खाकर मधेपुरा जा रहे थे।
Total Downloads: 456
बताया गया कि शंकरपुर के निशिहरपुर में नीरज कुमार बाबुल की शादी के बहूभोज से सभी युवक बाइक से रात के दो बजे लौट रहे थे। इसी दौरान मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के समीप कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक में आग लग गई। आग से तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। दुर्घटना में शहर निवासी सुमन कुमार, मरुआहा निवासी शानू यादव व सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार की मौत हुई है।
इसी दौरान रात में पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था। उन्होंने रुककर आग बुझाया। रात में पप्पू यादव का काफिला इसी मार्ग से गुजर रहा था। हादसा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर आग बुझाई। आग में झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पप्पू यादव उस समय काफी गुस्से में देखे गए। वे लोगों से मदद करने के लिए कह रहे थे।


उसके बाद युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पप्पू यादव ने कहा कि दुर्घटना जांच का विषय है। कहीं न कहीं कोई साजिश दिख रही है। दुर्घटना के बाद बाइक कार के पास ही था। अगर टक्कर जोर से हुई थी तो बाइक को दूर रहना चाहिए था। इधर घटना को लेकर लोग सकते में हैं। मालूम हो कि चार दिनों के अंदर मधेपुरा में सड़क दुर्घटना में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
