बिहार के मुंगेर से रिश्ते कत्ल की खबर है। एक कलियुगी बेटे ने अपने माता पिता की हत्या की सुपारी दे दी। मां तो बच गई लेकिन पिता बेटे के भेजे गुंडों के हाथो मारा गया। पुलिस ने ककांड का खुलासा करते हुए हत्यारे बेटे को एक अन्य अपराधी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। खड़गपुर थाना के शिवपुर गांव में 24 अप्रैल की यह वारदात हुई थी।।

यह मामला खड़गपुर के शिवपुर निवासी संजय मंडल की हत्या का है। पुलिस ने छानबनी करते हुए कांड का खुलासा कर लिया है। 24 अप्रैल को संजय मंडल की हत्या कर दी गयी। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक मृतक का अपना बेटा सत्यवीर है जो इस कांड का सूचक है। एसपी जेजे रेडडी ने बताया कि संजय ने अपनी मां को मारने की भी सुपारी दी थी। लेकिन हत्यारों के पहुंचने पर वह भाग निकली।

एसपी जे जे रेड्डी ने किया बताया कि मृतक संजय मंडल की हत्या के लिए उसके पुत्र सत्यवीर कुमार ने तीन अपराधियों को सुपारी दी थी। 70 हजार रुपये में दोनों को मारने की डील हुई थी। सत्यवीर की मां सौतेली थी। इस वजह से वह अपने पिता से भी नफरत करता था। एसपी ने बताया कि सत्यवीर अपने पिता और सौतेली मां दोनों की हत्या कराने की फिराक में था। लेकिन सौतेली मां को इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गई। उसी ने घर से भागकर गांव के लोगों को जानकारी दी।

पिता की हत्या के बाद सत्यवीर कुमार ने काफी नाटक किया। उसने अपनी सौतेली मां पर ही हत्या कराने का आरोप लगा दिया। उसके बयान पर मां को नामजद अभियुक्त बनाते हए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान में साजिश का खुलासा हो गया। दरअसल पुलिस ने गहन छानबीन की तो बेटे पर शक की सूई घूमने लगी। पुलिस ने सख्ती से पूछ ताछ की तो सच्चाई उजागर हो गई।

सत्यवीर के पूछताछ के आधार पर तीनों सुपारी किलर की पहचान हो गई है। एक हत्यारे असरगंज के रहने वाले राजु कुमार को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि शेष बचे दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *