नवगछिया। नवगछिया के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार देर रात आंधी तूफान एवं बारिश से जहां एक ओर मक्का, केला व अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इस आंधी तूफान के कारण कई जगहों पर पोल झुक जाने एवं तार पर तार चढ़ जाने से लगभग 12 घंटे बिजली बाधित रही। शनिवार दोपहर बाद बिजली व्यवस्था धीरे-धीरे ठीक हुआ। इस आंधी-तूफान में गोपालपुर, इस्माईलपुर, रंगरा एवं कोसी पार दियारा के क्षेत्र में मक्के की फसल का काफी नुकसान पहुंचाया है।

एक पखवारा पूर्व इसी तरह की आंधी-तूफान से फसल नुकसान हो चुका है। गोपालपुर इस्माईलपुर के क्षेत्र में बाढ़ का पानी लंबे समय तक रहने के कारण खेती भी समय पर नहीं हो पाया। जनवरी के बाद पानी सूखने से फसल बुआई हो पाया था। लेकिन यहां पर जिस तरह से प्राकृतिक मार से परेशान किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

इस्माईलपुर के किसान सुमन मंडल राजीव मंडल सिकंदर दास आदि बताते हैं कि यहां पर जिस तरह से जलजमाव के बाद पानी सूखने में लंबे समय तक किसानों को इंतजार करना पड़ा था लेकिन जब फसल फलने एवं पकने के का समय आया तो आंधी तूफान से नुकसान होने लगा। इस वर्ष खाद पानी भी महंगा लगा है।

वहीं गोपालपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार बताते हैं कि पानी पटवन होने के कारण कुछ किसानों का मक्के की फसल को नुकसान का जानकारी है। कुछ केले की फसल को भी नुकसान हो सकता है ऐसे हम लोग इसका आकलन कराएंगे।

बिहपुर: शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान से प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर के परमेश्वरपुर बहियार समेत अन्य बहियारों में मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंची हैं। जिस कारण किसानों के चेहरे पर परेशानी का भाव देखा जा रहा हैं। बहुत किसानों ने उधार लेकर खेती किया हैं।

वहीं जमालपुर के किसान विनय कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह, मुन्नश्वर सिंह, राहुल सिंह, छोटू सिंह, कोकन सिंह, ओमप्रकाश सिंह ने बताया की बिहपुर-जमालपुर के परमेश्वरपुर बहियार में करीब सौ एकड़ में लगी मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ हैं। खेत में ही फसल गिर गये हैं।। किसान परेशान हैं। इनलोगों के समक्ष उधार चुकाने की समस्या आन पड़ी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *