पटना के ज्ञान भवन में 3 दिनों के लिए ज्वेलरी एग्जीबिशन लगाया गया है। इसमें देश के हर राज्य से अलग-अलग कारोबारी ज्वेलरी की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं। लेकिन, शादी के इस सीजन में महिलाओं के लिए एक नया गहना चर्चा में है। वो है सोने का मास्क। इसकी बुकिंग तो अब तक 3 ही हुई है। लेकिन आयोजकों के मुताबिक इसकी चर्चा सबसे ज्यादा है। आने वाले समय में यह काफी ट्रेंड करने वाला है। अब शादियों में सबसे ज्यादा दिखने वाला गहना यही है।

पैराशूट धागे से बना है गोल्ड मास्क

गोल्ड मास्क को लेकर आए एसएल गोल्ड के जयंत सोनी ने बताया कि हमने खुद इस मास्क को सोने की मोतियों के धागे से बांधकर बनाया है। इसकी कीमत 75 हजार से शुरू है। 22 कैरेट गोल्ड से बना इस मास्क में पैराशूट के धागे का इस्तेमाल किया गया है।

ऑल इंडिया ज्वेलरी फेडरेशन के प्रेसिडेंट अशोक वर्मा ने बताया कि जितने भी लोग हैंड मेड ज्वेलरी बनाते हैं।

बिहार में ज्वेलरी इंडस्ट्री का सेटअप होगा

ऑल इंडिया ज्वेलरी फेडरेशन के प्रेसिडेंट अशोक वर्मा ने बताया कि जितने भी लोग हैंड मेड ज्वेलरी बनाते हैं। उन्हें अपनी ज्वेलरी को दिखाने के लिए मार्केट नहीं मिलता है। इस एग्जीबिशन के जरिए नया मार्केट मिला है। यहां ज्वेलरी कारोबारी हैंडमेड ज्वेलरी बनाकर लोगों दिखा रहे हैं। इसके साथ ही ज्वेलरी इंडस्ट्री सेटअप करा रहे हैं, जिससे बिहार के कारोबारी को बाहर से खरीदारी नहीं करनी पड़े।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *