पश्चिमी चंपारण. बिहार के पश्चिम चंपारण में एक अनोखी प्रेम कहानी सबके सामने आई है, जहां एक छात्रा को शिक्षक ने नहीं बल्कि शिक्षक को छात्रा लेकर फरार हो गयी है. दरअसल इन दिनों बेतिया में एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. वायरल वीडियो में छात्रा काजल अपनी शादी के बारे में बता रहीं हैं. वीडियो में छात्रा कह रही है कि घरवाले मारने की धमकी देते थे इसलिए मैं ही अपने प्रेमी शिक्षक को लेकर भागी हूं.

छात्रा ने वीडियो में कहा कि मेरे माता, पिता और भैया इस शादी के खिलाफ थे. हमलोगों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मैं इनसे कोचिंग पढ़ने जाती थी तभी हम दोनों प्रेम करने लगे. उसने बताया कि तीन महीने पहले कोचिंग पढ़ना छोड़ दी थी. घर पर जब भी मैं इनसे बात करती थी तो मेरे घर वाले विरोध करते थे और मुझे मारते-पिटते थे.

छात्रा ने घरवालों पर लगाया झूठा केस करने का आरोप

वीडियो में छात्रा ने बताया कि घर वाले के रवैये को देखते हुए मैं अपने प्रेमी शिक्षक बंधु चौधरी को लेकर भाग आई हूं. मैं अब जिऊंगी तो बंधु चौधरी के साथ और मरूंगी तो बंधु चौधरी के साथ. मेरे घरवाले मुझे मारने की फिराक में थे तो मैं क्या करती? लड़की ने आगे कहा कि मेरे घर वालों ने नवलपुर थाना में झूठा केस किया है. इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब लोग तरह-तरह की चर्चा भी करने लगे हैं.

लड़की के पिता ने थाने में दर्ज कराया मामला

दरअसल अक्सर ऐसा देखने को मिलता है शिक्षक ही छात्रा को लेकर फरार हो जाता है लेकिन, इस मामले में छात्रा का कहना है कि वह शिक्षक को लेकर फरार हुई है. बता दें, यह पूरा मामला बेतिया के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव का है. जहां छात्रा काजल कुमारी और शिक्षक बंधु चौधरी घर से प्रेम प्रसंग में फरार हो गए है. लड़की के पिता रामनाथ साह साह ने नवलपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद लड़की ने अपनी शादी का वीडियो वायरल किया है, इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *