नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के संगठन विस्तार के लिए समीक्षा बैठक नवगछिया के गोपाल गौशाला में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा और संचालन वरिष्ठ नेता शमीम मुन्ना ने किया।
Total Downloads: 100
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि राजनीति रोजगार नहीं समाज सेवा है इसलिए अपना काम धंधा करते हुए संगठन के प्रति समर्पित रहें। संगठन प्रभारी सुनील सिंह ने कहा की संगठन के सभी साथियों के सहयोग से 10 दिनों के अंदर में प्रत्येक गांव में 10-10 नए साथियों को संगठन से जोड़ना है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार, खगड़िया के वरिष्ठ नेता सुबोध यादव, अजय, पप्पू यादव, अखिलेश सिंह निषाद, अमर कुमार सिंह, पारसनाथ साहू, भवेश यादव, पुष्पक सिंह, रंजीत मंडल, वकील मंडल, मोहम्मद शाहिद राजा, साकेत बिहारी, मुरारी मंडल, अनिल पटेल, मनोज लाल, अनिल पटेल,, नीलाभ चौधरी, नवीन निश्चल, व अन्य मौजूद थे।

