एक तरफ बिहार में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई हो रही है, वहीं भागलपुर में ठीक इसके उलट सरकारी कर्मी बेखौफ होकर रिश्वत मांग रहे हैं। उनको न तो कार्रवाई का डर और नहीं सरकार का। ऐसा ही एक मामला भागलपुर के नारायणपुर का आया है। जहां एक साइन की कीमत तय कर दी गई है 500 रुपये। जहां एक छात्र द्वारा राजस्व कर्मी पर रिश्वत मांगने और शिकायत करने के बाद फोन कर के गाली गलौज करने का आरोप लगया है। बलहा निवासी अभिषेक राज ने नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मी निलांबर मिश्रा पर हस्ताक्षर के नाम पर 500 नजराने के तौर पर मांग करने का लिखित शिकायत नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को किया है।

पीड़ित छात्र अभिषक राज के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को दिया गया आवेदन।
पीड़ित छात्र अभिषक राज के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को दिया गया आवेदन।

पैसे नहीं देने पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के नाम पर दी धमकी
छात्र ने लिखित शिकायत में बताया कि हम लगभग 8 से 9 बजे के करीब नॉन क्रिमिलेयर सर्टिफिकेट बनाने के लिए राजस्व कर्मी नीलांबर मिश्रा के पास गये थे। उनके द्वारा हस्ताक्षर के एवज में 500 रुपए नगद का मांग करने की बात कही। पैसे नहीं देने पर सरकारी काम काज में बाधा का झूठा आरोप लगाकर केस करने तक की धमकी दी गई।

8051792999 नंबर पर फोन कर अभ्रद भाषा का किया प्रयोग
अभिषेक राज ने बताया की शनिवार शाम लगभग 3:31 में मेरे मोबाइल नंबर 8051792999 पर राजस्व कर्मी निलांबर मिश्रा ने फोन कर अभद्र भाषा बोला और गाली गलौज किया। वही जब नारायणपुर राजस्व कर्मचारी नीलांबर मिश्रा से उक्त मामले के लेकर जब फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *