मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा के गंगौर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में तैनात एक जवान ने शनिवार सुबह कथित रूप से अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Total Downloads: 293
हरलाखी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गंगौर कैंप में तैनात एक जवान ने खुद ही सिर में गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान पंजाब के पूर्वी कला निवासी 35 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है।

घटना शनिवार सुबह छह बजे की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।