भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में एक महिला का शव अपने घर से 300 मीटर दूर एक कुएँ में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मोके पर सबौर थाना की पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक महिला की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी के निवासी अमन राज उर्फ आंनद की पत्नी पुनम देवी रूप में हुई है।

मृतक महिला की मां उर्मिला देवी ने पति , सास और ससुर पर जहर खिलाकर हत्या कर शव को कुएँ में फेंकने की बात बताई है और बताई की उसकी पुत्री करीब 10 वर्षों से ससुराल में खुश नही रह रही थी।ओर हमेशा ससुराल के पक्ष के लोगों ने मारपीट झगड़ा करता था ।

वहीं मृतक महिला के तीन बच्चे है डिक्कू कुमार उम्र 7 वर्ष, डोली कुमारी उम्र 5 वर्ष, डिक्शन कुमार उम्र 3 वर्ष है । वही सबौर थाना पुलिस ने बताया कि महिला का शव घर से कुछ दूरी में एक कुएं से बरामद किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट मालूम चल सकेगा और फिर आगे की करवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *