नवगछिया: मक्खातकिया मोहल्ले में भावना एक्युप्रेशर रिसर्च ट्रेंनिंग एंड ट्रीटमेंट सेंटर के सामने का है। जहां एक युवक के मोटरसाइकिल की डिक्की से अज्ञात अपराधी ने 1.50 लाख रुपया उड़ा लिया। इस घटना को अपराधी ने मात्र 49 सेकेंड में अंजाम दे दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन फुटेज में अपराधी का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है।
Total Downloads: 207
पीड़ित युवक पिंटू एसबीआई से रुपये निकाल मां की इलाज के लिए पहुंचा था ट्रीटमेंट सेंटर
जब पीड़ित युवक पिंटू कुमार को इसकी जानकारी मिली तो वह सन्न रहा गया। पीड़ित से सूचना मिलने के तुरंत बाद नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। पीड़ित युवक मुरली गांव का निवासी कपिलदेव सिंह का पुत्र पिंटू कुमार है। पिंटू ने बताया कि वह झंडापुर गांव स्थित एसबीआई बैंक से 1.50 लाख रुपये की निकासी कर अपनी मां का इलाज कराने के लिए ट्रीटमेंट सेंटर पहुंचा।
गाड़ी लगाने के 10 मिनट के अंदर घटना को दिया अंजाम
पिंटू कुमार ने बताया कि अपनी मोटरसाइकिल को सेंटर के समाने खड़ी कर अपनी मां को भर्ती कराने के लिए अंदर गया। वह भर्ती करवा कर तुरंत पैसे लेकर घर जाने वाला था, लेकिन उसके सेंटर में जाने के 10 मिनट बाद ही वह बाहर आया तो देखा कि डिक्की खुली थी और उसमें रखे रुपये गायब थे। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जबकि सीसीटीवी फुटेज में भी एक उलजे और ब्लू रंग की चेकदार टी शर्ट और स्लेटी रंग की जिंस पहना युवक क्लीनिक के पास पहले से ही घात लगाये खड़ा है। जैसे ही पिंटू क्लीनिक के अंदर जाता है तो एक अन्य बाइक सवार अपनी बाइक को वहां पर खड़ी करता है। इसके बाद वह अपराधी मोटरसाइकिल के पास जाता है और डिक्की का लॉक तोड़ कर पैसे लेकर बड़ी तेजी से चौक की तरफ चला जाता है। पैसे लेकर भागने वाला युवक मास्क में था। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

