नवगछिया रेलवे फाटक थाना चौक और मील टोला फाटक पर भी रबराइज्ड सतह एवं संपर्क सड़कों का होगा निर्माण नवगछिया सड़क को समतल रखने के लिए रेलवे थाना चौक स्थित गुमटी संख्या 11 फाटक और मील टोला गुमटी सं 12 पर भी रबराइज्ड लेवल सड़क बनाने का निर्णय पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा लिया गया है
Total Downloads: 206
रबराइज्ड सड़क के प्रावधान के साथ सड़क उन्नयन कार्य के लिए लगभग तीस लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है नवगछिया शहरी क्षेत्र होने के कारण दोनों फाटक पर अत्यधिक भीड़ लगती है। इस अधिक दबाव से दोनों फाटक की सड़कें जल्द टूट जाती थी
जिसके मद्देनजर रेलवे के द्वारा दोनों रेल फाटक का चयन किया गया है भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने कहा कि रेल मंत्रालय के द्वारा नवगछिया में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की जाती हैं जो काफी सराहनीय है

