नवगछिया। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का दो दिन पहले लोकमानपुर में कोशी कटाव से बचाव को लेकर बंधक बनाये जाने को लोगों द्वारा नौटंकी बताने के खिलाफ नवगछिया पुलिस जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने अपने पार्टी के कई नेताओं के साथ मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित किया, जिसमें कहा गया कि नौटंकी होता तो जल संसाधन विभाग यहां पर काम नहीं करता।
Total Downloads: 100
उन्होंने कहा कि 2 दिन के अंदर जल संसाधन विभाग के द्वारा फ्लड फाइटिंग से लगभग 280 मीटर में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे विधायक जनमानस से जुड़े हुए हैं उनके द्वारा इस कटाव के अलावे नवगछिया की समस्या विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाते रहते हैं ।पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह काफी चिंतन की बात है कि लोगों का आशियाना कट रहा है और लोग राजनीति कर रहे हैं।
हमारे विधायक वहां पर जाकर सरकार के 8 वर्ष पूरे होने को लेकर आमंत्रण देने गए थे लेकिन वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा कटाव की स्थिति को दिखाते हुए उन्हें बंधक बनाया था ।उसके बाद खुद विधायक ने यहां पर आमरण अनशन करने की घोषणा कर दिया था। जिसके उपरांत जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता नवगछिया के द्वारा आश्वासन दिया कि यहां पर कटाव से बचाव का कार्य किया जाएगा जिसके कारण सोमवार से वहां पर कार्य प्रारंभ हो गया इस प्रेस वार्ता के मौके पर भाजपा नेता मुरारीलाल चिरानिया मंत्री मुकेश राणा कुणाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे

