नवगछिया। इस्माईलपुर थाना के सुदन टोला में जबरन जमीन मापी करवाने और जमीन पर जबरन अपना अधिकार जताने का आरोप गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर जयमन्ती देवी ने लगाया है।

जयमंती देवी ने दिया थाने में आवेदन :

जयमंती देवी ने इस्माइलपुर थाना में आवेदन देते हुए गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एव दिनेश साहू व उसके अन्य परिजनों के ऊपरअवैध हथियार लेकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जमीन पर विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का विरोध भी किया गया। विधायक ने इसकी सूचना तत्काल इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष को दिया इस्माईलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं जयमंती देवी के परिजनों द्वारा इस मापी का विरोध किया गया और कहा कि है पटना हाईकोर्ट में लंबित मामला है।

क्या है मामला

नवगछिया के साहू परबत्ता निवासी दिनेश प्रसाद साहू का लगभग 9 एकड़ जमीन सुदन टोला परबत्ता के पास है जहां पर यह जमीन पिछले कई वर्षो से जयमन्ती देवी के परिजनों के दखल के बारे में बताया जा रहा है। जयंमती देवी के द्वारा वर्ष 2017-18 में इसे पटना उच्च न्यायालय में रीड कर स्टे लगवाया है लेकिन दिनेश प्रसाद साहू एवं की जमीन पर अपना हक बता रहे हैं ।

कहते है बिधायक :

बिधायक गोपाल मण्डल ने बताया कि जमीन साहू जी का है जिसे 40 वषोंर् से इस्लमाईलपुर के कुछ लोग जबरन कब्जा रहे हंै। साहूजी ने जमीन मेरे बेटे के नाम से अग्रीमेंट कर दिया है। आज जमीन नापी कराने गए और उसे बुलाने भेजे तो नहीं आया। वहां कुछ महिलाएं एकत्रित होकर गाली गलौज करने लगी । हम सिर्फ इन का चारो कोना घूमकर आए हैं। महिलाएं गाली देती रहीं और हम चलते रहे।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि जमीन मापी को लेकर अंचलाधिकारी के माध्यम से आमीन गया हुआ था जहां पर विधायक के द्वारा हम लोगों को सूचना दिया गया कि माफी में स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है तत्काल वहां पर पुलिस को भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *