नवगछिया । नवगछिया में शनिवार को बिहार बंद बेअसर रहा। दिन भर दुकानें खुली रहीं। सुबह 11 बजे आइसा, इनौस और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नवगछिया बाजार में मार्च निकाला।

मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय संयुक्त रूप से कर रहे थे। मार्च स्टेशन परिसर चौक नवगछिया से निकलकर सब्जी पट्टी होते हुए शहीद मुंशी शाह चौक, मुख्यबाजार, महाराजी चौक, माखातकिया चौक से पुनः वापस लौट कर स्टेशन चौक पहुंचा अंत में शहीद मुंशी शाह चौक पर सभा आयोजित कर समाप्त किया गया।

बिहार बंद में ऐपवा की जिला सचिव रेणू मंडल, भाकपा माले नेता रवि मिश्र, वकील मंडल, राधे श्याम रजक, गुरदेव सिंह, रामचरण मंडल, जयप्रकाश शर्मा, मोहन चौधरी में भी भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *