नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में सोमवार को भारत बंद को देखते हुए जहां एक और पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी की गई है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक्सपर्ट प्रतिनियुक्त किया गया है।
Total Downloads: 206
नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला में 400 पुलिस बल को अलग-अलग जगहों पर लगाया गया है। खासकर नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया खरीक बिहपुर नारायणपुर स्टेशनों पर विशेष नजर रखना है। उन्होंने बताया कि यहां पर 15 जगहों को चिह्नित कर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अगर किसी भी तरह का कोई गलत मैसेज जाता है तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी। पिछले 3 दिनों से हर जगह पर पुलिस अधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं सभी जगहों पर विशेष रूप से निगरानी रखा जा रहा है।

