
Total Downloads: 58
नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर पानी पीने उतरी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की 11 वर्षीय बालिका की ट्रेन छूट जाने की सूचना है. बालिका को लावारिस अवस्था में देखते हैं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया राजकीय रेल खाने को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया रेल थाने की पुलिस ने बच्ची से नाम पता पूछा. बच्ची ने अपना नाम मुस्कान कुमारी और पिता का नाम मोहम्मद सलीम बताया. बच्ची द्वारा दिए गए पते पर नवगछिया रेल थाने की पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बार को बच्ची के परिजन नवगछिया आएंगे और बच्ची को पुनः घर लेकर जाएंगे. मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मां के साथ सफर पर थी जब ट्रेन नवगछिया पहुंची तो उसे अत्यधिक प्यास लगी थी. वह नवगछिया स्टेशन पर पानी पीने उतर गई और पानी पीने के क्रम में ट्रेन खुल चुकी थी और वह ट्रेन पर नहीं चढ़ पाई.
