नारायणपुर । प्रखंड के भ्रमरपुर गांव के वार्ड संख्या 11 में बारिश की वजह से सड़क पर जल जमाव होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मनोहर कुमार झा, अंजनी झा, अविनाश झा, सुड्डू झा, कन्हैया झा व भानू झा ने बताया कि इस सड़क पर महीनों तक पानी जमा रहता है।
Total Downloads: 160
पानी जमा रहने के कारण लोगों को आने जाने के क्रम में बीमारी होने की आशंका रहती है। मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार मिश्र ने बताया कि ज्यादा वर्षा होने पर जलजमाव होता है। उसका भी निदान समाजिक स्तर पर बैठक कर किया जाएगा।
वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय मधुरापुर परिसर में भारी वर्षा से मैदान में जलजमाव हो जाता है। इससे बच्चों को कक्षा में आने जाने में कठिनाई होती है। विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 1200 से अधिक बच्चे को जलजमाव से खेल कूद में परेशानी होती है।

