IMG-20170123-WA0003

पटना। राजधानी में शनिवार को एक अजीब बच्ची ने जन्म लिया जो बिल्कुल एलियन जैसी है, इसे देखकर डॉक्टर और अस्पताल के लोग हैरान रह गए। इस बच्चे के हॉस्पिटल में जन्म लेते ही डॉक्टर चौंक गए। बच्चे की शक्ल आम बच्चों की तरह नहीं है। उसे देखने के लिए हॉस्पिटल में भारी भीड़ जुट गई।
घटना पटना के पालीगंज हॉस्पिटल की है जहां एक महिला ने एक एलियन जैसी बच्ची को जन्म दिया। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म सुबह आठ बजे हुआ।विचित्र बच्ची के जन्म की खबर नगर सहित ग्रामीण इलाके में फैलते देर नहीं लगी। जानकारी होते ही अस्पताल में देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
किसी तरह उसके परिजन लोगों की नजर से बचते बचाते उसे अस्पताल से घर ले गए।
पूरे दिन बच्ची को देखने वालों की भीड़ रही
घर पर भी बच्ची को देखने वालों की पूरे दिन भीड़ जमा रही। उधर डॉक्टर भी इसे प्रकृति का करिश्मा मान रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बच्चे की आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से डेवलप नहीं हुए थे। बच्चे के जन्म के बाद उसका अजीबोगरीब शरीर देख उसकी मां बिलकुल डर गई। हालांकि इसके बाद उसने कुछ देर के लिए उसे अपनी गोद में रखा। थोड़ी देर बाद नवजात को कमरे में एक बिस्तर पर लिटा दिया गया।
डॉक्टरों ने कहा –
महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। बच्चे के शरीर के उपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है।
वहीं एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।
शरीर के कई हिस्से थे अविकसित
बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। बच्चे के शरीर के जहां कई हिस्से विकसित नहीं थे।बच्चे का मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *