नवगछिया । श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा महोत्सव नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 12 और 13 जुलाई को मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जारी हैं। तैयारी का जायजा शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी ने गुरुवार को लिया।
Total Downloads: 93
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने बताया कि इस मौके पर महाविद्यालय के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर तुषार कांत झा भी एनसीसी कैडेट्स के साथ मौजूद थे।
जिन्होंने बताया कि महोत्सव के मौके पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सेवा में तत्पर रहेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, विनोदानंद मंडल, ध्रुव गुप्ता, राजेश कानोडिया, कुंदन बाबा, प्रो विजय भगत, श्याम सुंदर भगत, पप्पू, सोनू, मुन्ना, मंटू, मनीष पांडेय, बालक बाबा इत्यादि लोग मौजूद थे।

