नवगछिया : रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 28 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें से पीएचसी गोराडीह की महिला डॉक्टर, नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव के आधा दर्जन बच्चे व शाहकुंड प्रखंड के कस्तूरबा की पांच छात्राएं शामिल हैं। नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव में छह साल की दो बच्चियां, सात साल के दो बच्चे, आठ साल का एक बच्चा व सात साल की एक बच्ची कोरोना संक्रमित हुई है।
Total Downloads: 161
वहीं शाहकुंड प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय की दस साल की दो तो 11 साल की एक छात्रा और कस्तूरबा बालिका स्कूल की 12 साल की दो छात्राएं कोरोना संक्रमित हुई हैं। वहीं शाहकुंड प्रखंड के राजनपुर गांव में 15 साल का एक किशोर कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं कहलगांव कस्बा के वार्ड नंबर सात में 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है तो कहलगांव प्रखंड के रानीपुर में 60 साल की महिला तो उसकी 35 साल की बहू कोरोना पॉजिटिव निकली है।
जबकि इसी प्रखंड के भोलसर गांव में 44 साल की महिला, जंगल गोपाली निवासी 45 साल की महिला कोरोना संक्रमित निकली है। जबकि रंगराचौक में 45 साल की महिला, रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैंसी में 35 साल का युवक, भीमदास में 27 साल की महिला, मुरली गांव में 30 साल की महिला कोरोना संक्रमित जांच में मिली है।

वीं सबौर प्रखंड के राजपुर गांव में 45 साल का युवक, लोदीपुर कला में 27 साल की महिला, पीएचसी गोराडीह में तैनात 42 साल की महिला चिकित्सक, सुल्तानगंज प्रखंड के कुरपट गांव में 45 साल की महिला, जगदीशपुर प्रखंड के कोइली खुटाहा गांव में 40 साल का युवक तो बिहपुर प्रखंड के झंडापुर गांव में 35 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
