नारायणपुर । प्रखंड के बलहा राईन टोला में गुरुवार की रात्रि के ग्यारह बजे चापाकल का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, भला-छुरी चले। जिसमें मो. अशरफ, मो. किस्मत अली, मो. अजमत अली, नाजिया खातून शकिना खातून, तबीजन खातून, लाजिया खातून, नुसरत खातून गम्भीर रूप से घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
वहीं दूसरे पक्ष से डोमी अली, नियाबुल अली सहित तीन जख्मी हो गे। अकबर अली ने बताया कि मो. अजमत अली गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी क्लीनिक पर इलाज हो रहा है।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घर के आगे खाली जमीन पर कचरा फेंकने को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी होने के बाद मारपीट हुई। मामले को लेकर जांच कर कारवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
