नवगछिया । रंगरा प्रखण्ड के जहांगीरपुर वैसी में कोसी का भीषण कटाव जारी है। शुक्रवार को भी कोसी कटाव में मो. ताहिर, मो जमशेद, मो. जावेद सहित पांच लोगों का घर कटकर नदी में विलीन हो गया। मेहनत से बनाये पक्के के घर को कटता हुआ देखकर जमशेद और जावेद के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। घर कटने के बाद कई लोग गांव छोड़कर चले गए। वहीं कुछ लोग गांव में सड़क के किनारे रह रहे हैं जिनके खाने पीने की व्यवस्था ग्रामीण कर रहे हैं।
Total Downloads: 163
मंत्री, सांसद विधायक का आश्वासन काम नहीं आया : जहांगीर पुर वैसी में कटाव रोकने के किये गए दावे हवा में रह गए। जिला के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने किसी भी हाल में कटाव रोकने के लिए कटाव निरोधी कार्य युद्धस्तर पर चलवाने का आश्वासन दिया था। वहीं सांसद, विधायक, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सभी ने किसी भी हाल में कटाव रुकवाने के लिए युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी अभियान चलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन सभी आश्वासन हवा में रह गया। कटाव की भयावह स्थिति जारी है। लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं।
जिला पार्षद ने लगाया भेदभाव का आरोप :
रंगरा जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी अनुमण्डल कार्यालय में बैठक में कटाव निरोधी कार्य में भी भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी जगह युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी कार्य चल रहा है लेकिन जहागीरपुर वैसी में तीन सालों से हो रहे कटाव की ओर कोई देखने को तैयार नहीं है।

वहीं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि जो भी सामग्री डाली जाती है वह बह जाता है।
इनके घर है कटाव के मुहाने पर : मोहम्मद शकील, शाहनवाज, सुफो, रउफ, मो साकिर, साकिब, मो. हाजी, मो. सद्दाम, हमीद का घर है। जो किसी भी समय कट सकता है। ये सभी लोग अपने अपने घरों को तोड़कर ईट निकलने में लगे हुए है। घर कटने के बाद सड़को पर रह रहे पीड़ितों के बीच बाजार कें पप्पू चिरानिया, मुरारी चिरानिया ने कपड़े बाटे। मौके पर ग्रामीण मो. इस्तेखार आलम, अताउल हक, बुलो, अयाज अंजुम और गफ्फार थे।
