बिहपुर । मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। करीब दो साल के बाद श्रधालु शिवभक्त महादेव व मां पार्वती को जलार्पण कर रहे हैं। सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है।

झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया महंत स्थान चौक, सहोडी मोड़, मड़वा मोड़, इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप समेत अन्य जगहों पर दस पदाधिकारियों समेत मेला परिसर में पचास से अधिक पुरुष व महिला पुलिस बलों की तैनाती की गई है। करीब पांच वाहन पार्किंग स्थल बनाए गये हैं।

मंदिर के गर्भगृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, गोपाल चौधरी, विजय पांडे, मुकेश झा, डब्लू राय आदि ने बताया बम की सेवा शर्बत, चाय व पानी देकर किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *