नवगछिया। एसएफडी के राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान के तहत अभाविप नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
Total Downloads: 346
नगर मंत्री शिवम झा ने बताया की हमलोगों ने अभी तक अनुमंडल अस्पताल परिसर नवगछिया, गोसाईं गांव, नगरह, मकनपुर, नवगछिया महिला थाना परिसर, आदर्श थाना परिसर, एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह के आवास, जीबी कॉलेज नवगछिया सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया है।
साथ ही नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज , एसडीएम यतेंद्र कुमार पाल जी सहित कई शिक्षकों को पौधा भेंट कर लगाने का आग्रह किया है। नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार, ओम सिंह, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, कोमल राज, निकिता सिंह, डबलू कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, एसएफडी प्रमुख बाबूलाल, अभिषेक कुमार, मंजीत कुमार सहित सभी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।

