नवगछिया । नवगछिया में कोसी नदी लगातार भीषण कटाव कर लोगों के घरों को काटकर तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। लोग त्राहिमाम की स्थिति में है। कोसी के कहर से लोग डरे सहमे हुए हैं। कोसी के तेजी से हो रहे कटाव से आसपास के कई गांव मे कटाव का खतरा उतपन्न होने की आशंका से लोग भयभीत हैं। कोसी नदी जहांगीरपुर वैसी, मैरचा, लोकमानपुर में भीषण कटाव कर रही है।
Total Downloads: 163
लोकमानपुर में रविवार को यहां का यात्री शेड कटकर नदी में समा गया। लोकमानपुर में हो रहे कटाव को लेकर ही ग्रामीणों ने बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र को बंधक बनाया था। वर्तमान समय मे भी वहां कटाव जारी है। वहीं खरीक प्रखण्ड के मैरचा में भी कोसी नदी कटाव कर रही है।
वहीं रंगरा प्रखण्ड के जहांगीरपुर वैसी में भी कोसी नदी लगातार कटाव कर रही है जिनके घर कट गए वे बचे हुए समानों के साथ गांव छोड़कर जा रहे हैं। ग्रामीण इश्तेयाक ने बताया कि घरों के कट जाने के बाद विस्थापितों के रहने खाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं। इस वर्ष यहां 48 लोगों के घर कोसी में विलीन हो चुके हैं।

ये लोग जहांगीरपुर वैसी छोड़कर गए :
शकील, सिद्दीक, मोकार्रम, वजीर, नसीर, अंसार, मो. हसीना, रब्बान, ताहिर, मनोवर, तनवीर, फिरोज, खालिद,शालिल ने घर कटने के बाद बचे समानों के साथ गांव छोड़ दिया है।
