नवगछिया : नवगछिया में एक बार फिर से लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। सड़कों पर लूटपाट की घटना आम होने लगी है। सोमवार की देर शाम परबत्ता थाना के कलबलिया नदी और बोड़वा के बीच 14 नम्बर सड़क पर हथियारबंद बदमाशों ने बकाया वसूली कर लौट रहे भागलपुर के व्यवसायी के कर्मचारी संजय रजक से 2.89 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने जाते-जाते शोर नहीं मचाने और केस नहीं करने की धमकी भी दी।

पीड़ित कर्मचारी मसुदनपुर थाना के गनोरा का रहनेवाला है। वह भागलपुर के किसी सीडी क्रिएशन कंपनी में सेल्समैन है और कुर्सेला, नवगछिया से बकाए राशि की वसूली कर अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। तेतरी दुर्गा स्थान चौक से आगे बढ़ने के बाद ही बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और कलबलिया नदी से आगे बढ़ते ही ओवरटेक कर हथियार के बल पर उसका रुपया लूट लिया।

घटना की सूचना के बाद कर्मचारी के साथ उसका मालिक भी परबत्ता थाना पहुंचा। पीड़ित के साथ-साथ उसका मालिक भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि लूट की घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *