नवगछिया। कोसी नदी इन दिनों नवगछिया में अपना रौद्र रूप दिखा रही है। कोसी नदी नवगछिया के जहांगीरपुर वैसी, खरीक के मैरचा और लोकमानपुर में भीषण कटाव कर रही है। कोसी कटाव में अब तक दर्जनों घर कटकर नदी में समा गए हैं। खरीक के मैरचा में भी बीते दो सप्ताह से कोसी नदी भीषण कटाव कर रही है अब तक सौ लोगो का मकान कटकर नदी में विलीन हो गए हैं।

मंगलवार की देर रात से बुधवार को मैरचा में कोसी नदी के भीषण कटाव में बिशो दास, महावीर दास, नारायण दास, राजेश दास का घर कटकर नदी में समा गया। वहीं नितेश और मुकेश का घर आधा कट जाने के बाद आधा नदी में झूल रहा है जो किसी भी समय कटकर नदी में जा सकता है। गांव के संजय मण्डल का घर पहले ही कटकर नदी में विलीन हो गया है। संजय मण्डल की पत्नी पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी ने बताया कि दुर्गेश दास, सिकंदर दास, खोखा दास, अर्जुन दास ,महंत दास, शिव साह का घर कटाव के मुहाने पर है। ये लोग अपने घरों को छेनी हथौड़ा से तोड़कर ईट निकालने में लगे हुए है।

पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी ने कहा कि घर कट ने के बाद पीड़ित परिवार चोररहर रिंग बांध पर खुले में भूखे प्यासे पड़े हैं, प्रशासन ने उनके रहने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है।

वहीं बुधवार को खरीक प्रखण्ड के लोकमानपुर में भी कोसी कटाव में कई घट कटकर नदी मे समा गया। अपना घर कटकर गिरते देखकर लोग फूटफूट कर रो रहे थे। वहीं जहागीरपुर वैसी में भी कटाव के मुहाने पर आए घर को तोड़ कर लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *