बिहपुर। बभनगामा में दिवंगत आर्मी के जवान मो. हसनैन को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुये। ज्ञात हो की बुधवार को सेना के जवान मो. हसनैन की मौत ससुराल जाने के दौरान खरीक के तेलघी में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

गुरुवार की सुबह 9 बजे बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर से आये सेना के सात जवानों ने हवाई फायरिंग से जवान को सलामी दी। वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और एएसआई सतेंद्र सिंह ने भी दिवंगत जवान को सलामी दी।

जवान अपने पीछे पत्नी शाइस्ता खातून व तीन की बच्ची आरिफा खातून को छोड़ गये। जवान की अंतिम यात्रा में जिप मोइन राइन, उपप्रमुख एनामुल, सरपंच मोहम्मद असदुद्दीन, मुखिया गुलजार खान, कमरूजमा अंसारी, पंसस प्रतिनिधि कबीर राइन समेत इलाके के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *