नवगछिया : बड़ी घाट ठाकुरबारी के प्रांगण में चल रहे दशम अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ के अष्टम दिवस पर प्रथम पाली का अभिषेक डॉ मनोज कुमार झा, प्रधानाचार्य, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुर, पटना एवं संध्याकालीन अभिषेक श्री संतोष जादुका जी द्वारा संपन्न कराया गया ।

कथा मंच के माध्यम से परमपूज्य महन्थ श्री सिया बल्लभ शरण जी महाराज द्वारा श्री शिव महापुराण की कथा में कैलाश पर्वत का वर्णन, गणेश जी का प्रथम पूज्य होना, कार्तिकेय द्वारा वृत्तासुर का वध, देवताओं का सेनापति पद पर स्थापन आदि की कथा सुनाई गयी। श्री वृंदावन धाम से आए हुए साध्वी ऋचा जी के द्वारा वैदुष्यपूर्ण प्रवचन में भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन, ब्रह्मा का कृष्ण के प्रति सम्मोहन,आदि की वृहत चर्चा की गई ।

वहीं दूसरी ओर विद्यावाचस्पति डॉक्टर श्रवण जी शास्त्री द्वारा श्री गरुड़ महापुराण की कथा में ब्राह्मणों के उदर में पितरों का निवास एवं स्थापित होकर भोज्य पदार्थों का सेवन, प्रेतत्व विमुक्ति का साधन एवं वैतरणी नदी का वर्णन, कपिला गाय के दान से वैतरणी नदी पार कर स्वर्ग का साधन आदि का वृहत् वर्णन किया गया। इस अवसर पर बाल कलाकारों का मनमोहक झांकी की प्रस्तुति में भारी भीड़ उपस्थित थी ।दूसरी ओर देर रात्रि भगवान शंकर की महा आरती में भक्तगन तक झूमते रहे यज्ञ समिति के सारे पदाधिकारी गण दिन रात लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *